बहराइच: वन विभाग और पुलिस की टीम ने पकड़ी एक डीसीएम सागौन की लकड़ी
जरवल/बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर वन विभाग और पुलिस की टीम ने डीसीएम को पकड़ा। जिस पर पांच लाख रूपये कीमत की 235 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। बरामद लकड़ी को सीज कर चालक को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को जरवल रोड थाने की पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान दौरान घाघारा घाट चौकी पर डीसीएम यूपी 78 एफएन 6727 को टीम ने पकड़ा। वन विभाग की टीम ने कागजात मांगे, लेकिन डीसीएम चालक नहीं दिखा सका। जिस पर डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि शाविद पुत्र सत्तार अली निवासी मोहम्मदपुर थाना सण्डीला जनपद हरदोई को हिरासत पुलिस में लिया गया। डीसीएम से अवैध सगौन की 235 बोटा लकड़ी बरामद कर सीज कर दिया गया है। जिसकी कीमत पांच लाख रूपये है। टीम में उप निरीक्षक आदित्य कुमार, वन दरोगा शीतला प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी मदन मोहन सिंह शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : शाहबाजपुर में विधायक ने किया हर घर जल योजना का शुभारंभ
