प्रयागराज: ज्योति मौर्या केस की सुनवाई टली, गैरहाजिरी का माफीनामा दाखिल
प्रयागराज, अमृत विचार। ज्योति मौर्या के तलाक मामले में होने वाली सुनवाई शुक्रवार को नहीं हो सकी। पीठासीन अधिकारी के ट्रेनिंग पर जाने के कारण सुनवाई टल गई। पारिवारिक न्यायालय मे ज्योति और आलोक दोनों के न पहुंचने पर वकील ने गैरहाजिर का माफीनामा दखिल किया है। मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 22 सिंतबर की तारीख दी है। इससे पहले 11 जुलाई को ज्योति कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकी थी। जिसके बाद कोर्ट ने 18 अगस्त की तारीख दी थी।
बता दें कि प्रयागराज के रहने वाले पीसीएस ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी पीसीएस अधिकारी हैं। साल 2020 से जिला कमांडेंट मनीष दुबे से इनकी जान पहचान हुई। दोनों मिलकर उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। आलोक ने शिकायती पत्र के साथ मोबाइल फोन और वाट्सएप पर की गई चैट्स भी वायरल किया था।
कैसे शुरु हुआ विवाद
आलोक मौर्य और ज्योति मौर्या की शादी 2010 में हुई थी। 2009 में आलोक का चयन पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर हुआ था। इसके बाद उन्होंने ज्योति की पढ़ाई पर ध्यान देते तैयारी कराई थी। 2015 में ज्योति का चयन एसडीएम पद पर हुआ था।
ज्योति की तीसरी रैंक और 16वीं रैंक थी। 2015 में जुड़वां बच्चियां हुईं। 2020 तक सब कुछ ठीक ठाक चला। इसके बाद ज्योति मौर्या की जिंदगी में मनीष दुबे की एंट्री हो गयी। धीरे धीरे दोनो की करीबियां बढ़ी और पति आलोक मौर्या से दूरियां बढ़ने लगी।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का दावा- रायबरेली से लड़ेगा इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी
