पीलीभीत: यूपी बास्केटबॉल टीम का नेतृत्व करेगी पीलीभीत की बिटिया, अक्टूबर में खेलेगी नेशनल
पीलीभीत, अमृत विचार। तराई की बिटिया कनिष्का शर्मा अब पीलीभीत जनपद का मान बढ़ाएगी। उसका चयन यूपी बास्केटबॉल टीम में हो गया है। आने वाले अक्टूबर माह में वह नेशनल चैंपियनशिप में यूपी की टीम का नेतृत्व करेंगी।
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के आशीष सिंह ने बताया कि अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा कनिष्का शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश की बास्केटबॉल राज्य टीम में हो गया है। वह जनपद की पहली खिलाड़ी हैं, जिसने नेशनल टीम में जगह बनाई है।
वह अक्टूबर में विशाखापटनम में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल टीम का नेतृत्व करेंगी। अखिल भारतीय विद्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के द्वारा मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में 13 अगस्त को कनिष्का ने पीलीभीत टीम का नेतृत्व किया किया था।
जिसमें कनिष्का के बेहतर प्रदर्शन को लेकर उनका चयन राज्य टीम में हुआ है। इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर सिंह सैहमी, सेक्रेटरी हेमंत जगोता, कोच अमन सिंह, मनोज भास्कर आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं, जनपद के अन्य खिलाड़ियों ने भी हर्ष जताया।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: गांधी स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, कार्यदायी संस्था नामित..जल्द शुरू होगा काम
