पीलीभीत: गन्ना बांधने गए मजदूरों को तेंदुआ के साथ दिखे शावक तो उड़ गए होश..जानिए पूरा मामला
पीलीभीत/गजरौला, अमृत विचार। जंगल से सटे गांवों में वन्यजीवों की दस्तक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे पहले गन्ना बांधने गए श्रमिकों को तेंदुआ शावक के साथ दिखाई दिया था।
इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। बता दें कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के गांव अजीतपुर सहराई (रामनगरिया) गांव निवासी रामपाल और रामकिशोर साथी मजदूरों के साथ गन्ना बांधने खेत पर गए। गन्ना बांध रहे मजदूरों को दो शावक और मादा तेंदुआ दिखाई दिए।
सामने तेंदुआ और बच्चों को देखकर काम कर रहे मजदूर सहम गए। एक मजदूर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में शावक गन्ना के खेत में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तेंदुआ की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची और शावकों होने की पुष्टि की।
उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। वहीं किसानों का कहना है कि तेंदुआ और उसके शावकों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। ताकि कोई अनहोनी ना हो सके। फिलहाल मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: गांधी स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, कार्यदायी संस्था नामित..जल्द शुरू होगा काम
