प्रतापगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर बाइक रैली में लगाये देश विरोधी नारे, Video वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पट्टी, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर बाइक रैली में देश विरोधी नारे लगा रहे युवकों के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने दो नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। स्वतंत्रता दिवस पर उड़ैयाडीह बाजार में हनुमान मंदिर के बगल से युवकों ने टोली बनाकर बाइक से तिरंगा झंडा के साथ रैली निकाली थी। 

चौराहे पहुंचने पर  वहां कुछ युवक देश विरोधी नारे लगाने लगे । बाइक सवार युवक द्वारा नारा लगाए जाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ( अमृत विचार वीडियो,फोटो और उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि नहीं करता)। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। 

युवक को चिन्हित कर शुक्रवार दोपहर पुलिस उसके घर पहुंची,लेकिन युवक फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद उड़ैयाडीह निवासी दीपक व जैद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की धारा के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले में दो नामजद 15 अज्ञात के खिलाफ माहौल बिगाड़ने का केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

संबंधित समाचार