लखनऊ: स्टेशन निदेशक ने चलाया अभियान, सर्रकुलेटिंग एरिया में खड़ी 32 अवैध वाहनों का चालान
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्टेशन निदेशक आशीष सिंह के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी ने संयुक्त रुप से स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध रुप से खड़ी चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया।
अभियान में 32 वाहनों का चालान किया गया और रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अभियान को लेकर स्टेशन पर हड़कम्प मच गया आनन फानन में लोग अपनी-अपनी गाड़ी हटाने लगे थे।
स्टेशन निदेशक ने बताया कि इधर बीच लगातार शिकायत मिल रही थी कि स्टेशन परिसर के सर्रकुलेटिंग एरिया व पार्किंग में अवैध वाहन खड़े है जिसको संज्ञान में लेते हुये यह कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगी। स्टेशन पर अराजकतत्वों के खिलाफ धरपकड़ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बांदा: गिरवां क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एनजीटी टीम ने की जांच
