आगरा : जामा मस्जिद के एएसआई सर्वे मामले में एक और प्रार्थनापत्र दाखिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। देवकी नंदन ठाकुर के तरफ से शाही जामा मस्जिद का एएसआई सर्वे करने के लिए याचिका दाखिल की गई है। अब इस मामले में शुक्रवार को एक और पक्ष के तरफ से प्रार्थनापत्र दिया गया है। अधिवक्ता जुनैद इरशादी ने लघु वाद न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) भारतेंदु प्रकाश गुप्ता की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। दोनों प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।

देवकीनंदन ठाकुर की तरफ से अधिवक्ता विनोद शुक्ला ने एएसआई की तकनीकी टीम से सर्वे कराने की जरूरत बताई, जिससे कि जामा मस्जिद की सीढि़यों के नीचे दबे केशवदेव विग्रह की स्थिति स्पष्ट हो। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ : सीनियर IAS अनिल सागर बने यमुना अथॉरिटी के चेयरमैन

संबंधित समाचार