गौतमबुद्धनगर : मोबाइल से भुगतान कर ले सकेंगे मेट्रो का टिकट, क्यूआर कोड की सुविधा शुरू
गौतमबुद्धनगर, अमृत विचार। मेट्रो की यात्रा अब और सुगम हो गई है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर मेट्रो यात्री क्यूआर कोड़े को स्कैन कर अपने फोन से यूपीआई के जरिये भुगतान कर सकते हैं। ये सुविधा नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन ने यात्रियों के लिए शुरू की है। अब इस रूट पर चलने वाले मेट्रो यात्रियों के पास टिकट लेने के तीन विकल्प मौजूद होंगे।
मेट्रो यात्री अब टिकट काउंटर और स्मार्ट कार्ड के अलावा मोबाइल एप आधारित क्यूआर बेस्ड टिकट के सिस्टम से भी यात्रा कर सकेंगे। ये सुविधा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सभी 21 स्टेशन पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : सीनियर IAS अनिल सागर बने यमुना अथॉरिटी के चेयरमैन
