अयोध्या में सीएम योगी ने किये रामलला के दर्शन, मंदिर निर्माण कार्यों की ली जानकारी
दिगंबर अखाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व. महंत रामचंद्रदास परमहंस को अर्पित की पुष्पांजलि
अयोध्या, अमृत विचार। शनिवार को अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में चल रहे विकास के निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीएम का सारा फोकस आगामी दीपोत्सव की तैयारियों व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध पर रहा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने दिगंबर अखाड़ा में आयोजित स्व. महंत रामचंद्र दास परमहंस के पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
लगभग दो घंटे भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला का दर्शन-पूजन किया और रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इससे पहले रामकथा पार्क पहुंचने पर मुख्यमंत्री का महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचंदर यादव सहित जनपद के अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क के समीप स्थित साकेतवासी महंत रामचंद्र दास परमहंस के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह सीधे रामजन्मभूमि परिसर पहुंच रामलला का दर्शन-पूजन किया और मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री दिगम्बर अखाड़ा पहुंचे और वहां स्व. महंत रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की और विकास संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की।
.jpg)
इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के अलावा महंत धर्मदास, महंत अवधेश दास, मैथिलीशरण दास, भरत दास, महंत वैदेही बल्लभ, महंत रामदास, महंत कमल नयन दास, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत सुरेश दास, महंत जयराम दास, महंत बलराम दास, आशुतोष दास सहित कई मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP IPS Transfer : 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, बीपी जोगदंड बने एडीजी 1090
