पश्चिमी कनाडा में जंगल की आग का बढ़ा संकट: Justin Trudeau

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओटावा। पश्चिमी कनाडा में शुक्रवार को जंगल की आग की और अधिक घटनाएं हुईं। कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में तत्काल संसाधन जुटाना जारी रखे हुए है और केलोना में सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। 

लगभग डेढ़ लाख की आबादी वाले ब्रिटिश कोलंबिया के शहर केलोना ने जंगल की आग के बीच आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गयी है। लगभग 36हजार की आबादी वाले वेस्ट केलोना शहर ने भी स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पुष्टि की कि शहर में कुछ संरचनात्मक नुकसान हुआ है। 

आस-पास की 2,400 से अधिक संपत्तियों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में येलोनाइफ़ में आबादी को हटाने के प्रयास शुक्रवार को भी जारी रहे। स्थानीय मीडिया के अनुसार शहर से कैलगरी के लिए 26 निकासी उड़ानें निर्धारित की गई हैं। संघीय सरकार ने कहा कि वह सैन्य प्रयासों को पूरा करने के लिए निजी विमानों को अनुबंधित कर रही है। 

ये भी पढ़ें:- स्वीडन की यात्रा पर पहुंचे जेलेंस्की, राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ और रानी सिल्वियासे करेंगे मुलाकात

संबंधित समाचार