काशीपुर: दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार लाने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। थाना आईटीआई निवासी एक महिला ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह नवंबर 2020 को एहसान निवासी थाना मीरगंज, जिला बरेली के साथ हुआ था। निकाह के समय उसकी मां व रिश्तेदारों ने सोने के जेवर व लगभग दो लाख रुपये नकद दिए थे।

इसके बावजूद ससुराल वाले व पति खुश नहीं थे। ससुराल वाले दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार की मांग करने लगे। इस दौरान ऑपरेशन से उसने एक पुत्र को जन्म दिया। जिसका खर्च ससुराल वालों ने वहन नहीं किया। उसकी माता ने उधार कर किसी तरह 38 हजार रुपये उसके पति को दिए। तब हॉस्पिटल का बिल जमा किया।

इसके बाद वह बच्चे को काशीपुर ले आई। 21 फरवरी 2023 को पंचायत में लोगों के समझाने पर वह अपनी ससुराल चली गई। लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार उसके साथ अच्छा नहीं था। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर 29 मार्च 2023 को उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि 6 अप्रैल 2023 को पति व ससुराल वाले उसके मायके आए और मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार