बिजनौर: पेड़ पर बैठे गुलदार को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप, गांव में दहशत का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नहटौर (बिजनौर), अमृत विचार। गांव के निकट तालाब किनारे पेड़ पर बैठे गुलदार को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार खेतों में भाग गया। गांव में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
   
क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में तालाब के किनारे एक पेड़ पर कुछ ग्रामीणों ने गुलदार बैठा हुआ देखा। पेड़ पर गुलदार बैठे होने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। शोर सुनकर गुलदार पेड़ से कूदकर खेतों की ओर भाग गया।

 उधर गांव में गुलदार आने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अकेले जंगल जाने से डर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जंगल में गुलदार आने से खतरा बना हुआ है इसलिए किसान समूह बनाकर चारा आदि लेने के लिए जंगल जा रहे हैं।

खेत में गुलदार के बच्चे मिलने से हड़कंप

नजीबाबाद। किसान के खेत में गुलदार के तीन शावक मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावकों को कब्जे में लेकर गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।

image iiiiiiiiii

शनिवार को ग्राम धनसैनी में किसान विकास शर्मा के खेत में तीन गुलदार के शावक देखे गए। खेत में गुलदार के शावक मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोग शावक देखने के लिए खेत पर पहुचे।  क्षेत्र में मादा गुलदार के होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की सामाजिक वानिकी विभाग के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सामाजिक वानिकी टीम ने गुलदार के शावकों को कब्जे में ले लिया। सूचना पर एसडीएम रम्या आर भी पहुंचीं। ग्रामीणों ने गांव में मादा गुलदार के होने की आशंका जताते हुए प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। 

 इस संबंध में डीएफओ आशुतोष पांडे का कहना है कि शावकों की देखभाल की जा रही है इन्हें अभी किसी अन्य स्थान पर तब तक नहीं भेजा जाएगा जब तक सरकारी अनुमति न मिल जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- पश्चिमी कनाडा में जंगल की आग का बढ़ा संकट: Justin Trudeau

संबंधित समाचार