रायबरेली: चिकित्सक की पुण्यतिथि पर लगा वृहद शिविर, चिकित्सकों और वरिष्ठजनों को किया गया सम्मानित
रायबरेली, अमृत विचार। जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक रहे स्व. डॉ वीरेंद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रख्यात चिकित्सकों और वरिष्ठजनों को सम्मानित करके समाजसेवा की प्रेरणा दी गई है। यह आयोजन जिले के बृज भूषण सिंह मेमोरियल नर्सिंग होम में हुआ है।
डॉ वीरेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डा. ओंकार सिंह ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य गरीबों को मुफ्त परामर्श के साथ उन्हें सस्ते दर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा सुलभ कराना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि निरीह और असहाय लोगों की मदद करें , हम एक दूसरे के मददगार बने , तभी समाज में एकता की भावना मजबूत होगी।
इस मौके पर डा शिवेंद्र सिंह, डा शैलजा सिंह, डा नीतीश गुप्ता, डा ज्ञानेंद्र सिंह ने आए हुए मरीजों के स्वास्थ का परीक्षण किया और उन्हें परामर्श दिया है। सम्मानित होने वालों में चिकित्सकों के अलावा जिले के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेंद्र अग्निहोत्री, बब्बी शुक्ला, राजेश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष रेनू सिंह ,जिले के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल आदि शामिल थे।
