प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा बने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा को वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को दोबारा इस पद पर नियुक्त किया है। 

राज्‍यपाल के अपर मुख्‍य सचिव डॉ सुधीर महादेव बोबडे़ ने यहां जारी एक बयान जारी कर बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो0 बिहारी लाल शर्मा को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी का कुलपति नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में कार्यरत शर्मा की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है। बोबडे ने बताया कि राज्‍यपाल ने प्रो0 कृष्ण पाल सिंह को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दोबारा कुलपति नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्यरत सिंह की पुन: नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है। 

यह भी पढ़ें:-यादव समाज का अहित चाहती है सपा: बोले पूर्व विधायक शिवप्रसाद- ‘सैफई परिवार’ ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव