शाहजहांपुर: ऐतिहासिक कलश यात्रा में उमड़ीं महिलाएं, शिव महापुराण कथा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के तत्वावधान में खिरनीबाग रामलीला मैदान में शनिवार से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई।

बाबा विश्वनाथ मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा खन्नौत नदी से पूजन के बाद जलकर भरकर कथा स्थल पर लौटी, जहां बनारस से पधारे आचार्य विवेकानंद शास्त्री पूजन कर कलश स्थापना कराई। पश्चात वृंदावन से आए संत गौरदास जी महाराज ने महापुराण कथा का शुभारंभ किया।

कथा व्यास संत गौरदास जी महाराज की अगुआई में निकाली गई कलश यात्रा में मुख्य आयोजक हरी शरण वाजपेयी पत्नी सीमा वाजपेयी के साथ श्री शिव महापुराण सिर पर रखकर शामिल हुए।

भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग की झांकी के साथ भोले बाबा के भजनों पर थिरकते श्रद्धालु पूरी मस्ती में डूबे हुए थे। लाल, पीली और केसरिया पोशाक में सजीधजी महिलाएं उल्लास और उत्साह में डूबी हुई थीं। बाबा विश्वनाथ मंदिर टाउन हाल में पूजन के बाद विशाल कलश यात्रा का श्रीगणेश हुआ।

सबसे आगे कथा व्यास और आयोजकों की टीम केसरिया धोती-कुर्ता पहने चल रही थी। उनके पीछे महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में डमरू वाले काशी के शिव भक्त डमरू बजाकर भोले बाबा के प्रति श्रद्धा प्रकट कर रहे थे।

जो कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण भी रहा। खन्नौत नदी में पूजन के बाद कलश में जल भरकर महिलाओं की कलश यात्रा कथा स्थल पर लौटी, जहां बनारस के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य पंडाल में कलश स्थापना कराई। पश्चात श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य सहयोगी दीपक शर्मा, सतीश वर्मा, महेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट, जितेंद्र तिवारी, मुनेश्वर सिंह, अशोक गुप्ता, डॉ. विजय पाठक, डॉ. सत्यानंद मिश्र, डॉ. राकेश दीक्षित, डॉ. रवि मोहन, डॉ. संजय पाठक, ब्लाक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला आदि का सहयोग रहा।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: ट्रक ने मारी टक्कर, कांवड़ियों से भरी ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त

संबंधित समाचार