मुरादाबाद: स्कूल की फीस माफी को भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर फीस जमा करने के दबाव से परेशान होकर बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल यूनियन के पदाधिकारी और अभिभावक भूख हड़ताल पर बैठे। आंदोलनकारियों ने इस मुद्दे पर आर-पार की जंग का ऐलान किया। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की विभिन्न संगठन के सदस्यों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर फीस जमा करने के दबाव से परेशान होकर बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल यूनियन के पदाधिकारी और अभिभावक भूख हड़ताल पर बैठे। आंदोलनकारियों ने इस मुद्दे पर आर-पार की जंग का ऐलान किया। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की विभिन्न संगठन के सदस्यों द्वारा हौसला दिया गया। धरना स्थल पर आंदोलन करने वालों ने शाम को इस सवाल पर थाली-चम्मच बजाकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती इसी तरह धरने-प्रदर्शन चलते रहेंगे।

स्कूल प्रशासन के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों ने कहा कि जितना खुलेगा स्कूल उतनी देंगे फीस, हाथों में तख्तियां लेकर अभिभावकों ने स्कूलों में फीस माफी और स्कूलों प्रंबधन द्वारा की जा मनमानी का आरोप लगा कर नारेबाजी की। इस दौरान अभिभावक जनता भूखी प्यासी है, स्कूल की फीस फांसी है जैसे स्लोगन लिख कर नारेवाजी करते रहे। अभिभावकों ने कहा कि कोरोना की रोकथाम को लगे लाकडाउन में किसी की नौकरी छूट गई तो किसी का व्यापार चौपट हो गया, ऐसे में अमूमन हर व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

इस स्थिति में स्कूल की फीस जमा करना बहुत मुश्किल हो रहा है। वो भी तब जब स्कूल खुल नहीं रहे। इस दौरान शहर इमाम और सांसद डा. एसटी हसन के साथ जिला छात्र अभिभावक संघ, श्री बालाजी सेवा समिति, अभिभावक कल्याण समिति, अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा समेत सामाजिक संस्था और राजनीतिक पार्टियों ने भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावकों का समर्थन किया। इस मौके पर सनी सिन्हा, वैभव, अंकित अग्रवाल, निमित गुप्ता, राजदीप गोयल, प्रतीक गोयल, सौरभ गुप्ता, अग्रिम, मनीष रस्तोगी, दीपक यादव, योगेश कश्यप, अतुल गुप्ता, दीपक, मतीन उद्दीन, परविंदर कौर, मो मुशीर, पंकज सक्सेना, शरद गुप्ता कविता गुप्ता, कविता सचदेवा, स्वाति अग्रवाल, मयंक गुप्ता, राजीव सिंह, संदीप अग्रवाल, सुबोध श्रीवास्तव, डिंपल सिंह आदि मौजूद रहे |

संबंधित समाचार