बस्ती: पूर्व विधायक राना किंकर सिंह का 78 वर्ष की उम्र में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, बस्ती, अमृत विचार। पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह का शनिवार की सुबह बस्ती में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। बस्ती के कद्दावर नेताओं में एक थे। वह नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी के रहने वाले थे। वह दो बार विधायक रह चुके थे। 

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1977 में एपीएन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद के चुनाव से की थी जिसमें वह भारी मतों से जीते थे। 1989 और 1991 के विधानसभा चुनाव में कप्तानगंज सीट से निर्दल विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। बाद में वह सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर राजनीति करते रहे। 

सात दिसंबर 2022 को अपने समर्थकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि स्व. किंकर सिंह एक मृृदुभाषी, सरल स्वभाव के धनी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे जिनका संपूर्ण जीवन गरीबों, मजलूमों व समाज के पिछड़े तबके के लोगों के लिए समर्पित रहा है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: मामूली विवाद में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

संबंधित समाचार