बरेली: औषधीय पार्क में सांसद ने रोपा पौधा, सौंदर्यीकरण के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महानगर टाउनशिप के औषधीय पार्क में शनिवार को सांसद संतोष गंगवार ने चंदन का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद कॉलोनी के बच्चों को पार्क के एक-एक पौधे की जिम्मेदारी सौंप दी जाए, जिससे बच्चे प्रकृति से जुड़ेंगे और पौधों को सुरक्षित रखकर उनके विकास में भी सहभागी बनेंगे। पार्क में विभिन्न प्रजातियों के 101 औषधीय पौधे लगाए जाने हैं। 

कॉलोनी निवासी डीके सिंह ने बताया कि पार्क के चारों ओर फेंसिंग करवाने, पांच सोलर लाइट, बेंच लगवाने और वाकिंग पाथ बनवाने की मांग सांसद के सामने रखी तो उन्होंने पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य और प्रधान पति राकेश पटेल भी सहयोग करने का भरोसा दिया।महानगर सद्भावना जनकल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा अशोक, महामंत्री मुकुल मोहन त्रिपाठी,अमर सिंह परमार, फतेह चंद्र गंगवार, जेपीएस तोमर, डॉ. एमपी सिंह, सुनील अग्निहोत्री व सूरजभान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: जमीन ले ली, न हाइवे बना रहे हैं न किसानों को दे रहे हैं मुआवजा

 

 

संबंधित समाचार