कांग्रेस कार्य समिति का गठन, मनमोहन, सोनिया और राहुल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को अपनी नयी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन किया जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। 

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचन के बाद पदभार संभाला था। इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति गठित की है। प्रियंका गांधी वाद्रा, एके एंटनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, शशि थरूर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- संजय राउत ने कहा- शरद पवार भाजपा के पाले में जाने की ‘गलती’ नहीं करेंगे

 

संबंधित समाचार