बरेली: लापता मासूम का तालाब किनारे मिला शव, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप
बरेली, अमृत विचार। शनिवार शाम से लापता हुए सात वर्षीय मासूम का शव रविवार को उसके घर से कुछ ही दूरी पर नदी किनारे पडा मिला। परिजनों ने कुछ दिन पूर्व हुए पडोसी पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस तहरीर आने से इंकार कर रही है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली देवरनियां क्षेत्र के अति संवेदशील गांव सिंतरा निवासी इकबाल का सात वर्षीय पुत्र फैज का शव रविवार को घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर देवरनियां शारदा नदी किनारे संदिग्ध हालत मे पडा मिला। जिसकी खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि फैज शनिवार शाम घर से खेलते समय लापता हो गया था।
रातभर तलाश करने पर वह नहीं मिला, रविवार को सुबह 6 बजे उसका शव मिला। इकबाल अहमद का अपने पड़ोसी रफीक से 17 अगस्त को बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बीच रफीक ने अपने चारों भाइयों और पिता के साथ एक जुट होकर इकबाल के घर में घुसकर परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।
पुलिस ने इस मामले मे रविवार को रफीक समेत चार लोगों का शांतिभंग मे चलान करा है। इधर परिजनों ने पड़ोसी रफीक पर रंजिशन मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
नदी मे डूबने से मौत होना सामने आया है, बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे क्लियर होगी। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
- देवेन्द्र सिंह धामा, इंस्पेक्टर देवरनियां
ये भी पढ़ें- बरेली: जोगी नवादा में फिर लौटी RAF,पुलिस की हर आने जाने वाले पर पैनी नजर
