बरेली: धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोपी गिरफ्तार, भगवान श्रीराम पर की थी विवादित टिप्पणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी गुरुवार से शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शुरू हुआ विवाद थमा भी नहीं था, उससे पहले बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जहां धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक हिंदूवादी संगठन की तहरीर के आधार पर की है। जिससे समाज में सामाजिक सौहार्द बना रहे। 

दरअसल, इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मुड़िया अहमदनगर के रहने वाले रेहान अंसारी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता को दी।

 जिन्होंने भगवान श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी करने और समाज ने नफरत फैलाने के आरोपी रेहान के खिलाफ तहरीर देते हुए इज्जतनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: ससुर को जेल से रिहा कराकर लौट रहे दामाद की हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

 

संबंधित समाचार