बरेली: आठवीं बार ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने रामलाल कश्यप
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद शाखा बरेली का चुनाव रविवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में हुआ। जिसमें सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। शाम को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें रामलाल कश्यप को आठवीं बार जिलाध्यक्ष चुना गया।
जिला महामंत्री के पद पर राजेश कुमार वाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश सागर, जिला संगठन मंत्री के पद पर राजेंद्र सिंह कोली और जिला संप्रेक्षक के पद पर ओमप्रकाश उर्फ बबलू गंगवार ने जीत हासिल की। रामलाल कश्यप को फिर से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दी।
ये भी पढे़ं- बरेली: छुट्टा पशुओं को खड़ा कर पशुधन मंत्री को रोकने पर 90 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट
