बरेली: पूरी इंसानियत पेश करे इमाम हुसैन की कुर्बानी को खिराज-ए-अकीदत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फैजान-ए-नियाजिया वेलफेयर सोसायटी की ओर से ख्वाजा कुतुब स्थित कार्यालय पर मनकबती मुशायरा हजरत इमाम हुसैन की शान में आयोजित किया गया।

सोसायटी के सरपरस्त डॉ. कमाल मियां नियाजी ने बताया कि इमाम हुसैन की मोहब्बत ईमान है। गम-ए-हुसैन मनाना सिर्फ मुसलमानों का ही काम नहीं बल्कि पूरी इंसानियत और हर मजहब व मिल्लत को इस अजीम कुर्बानी पर खिराज-ए-अकीदत पेश करनी चाहिए। मुशायरे की निजामत फहमी नियाजी ने की और जेरे एहतेमाम सोसायटी के अध्यक्ष हमजा मियां नियाजी ने की। इस दौरान कासिम मियां नियाजी, जाहिद मियां, फहमी नियाजी, राजी मियां नियाजी, जामी मियां, कायम मियां ने कलाम पेश किए। 

वहीं, खानकाह-ए-नियाजिया की कव्वालों की चौकी ने हजरत शाह नियाज अहमद का कलाम पेश किया। बारगाहे इमाम में मंजर नजरान-ए-अकीदत पेश करने वालों में अम्मार मियां नियाजी, जुनैदी मियां नियाजी, हस्सान मियां नियाजी, मुत्तकी मियां नियाजी, मुताहिर मियां नियाजी, फखरी मियां नियाजी, नकी मियां नियाजी, फरीदी मियां नियाजी, गाजी मियां नियाजी, सूफी लईक नियाजी, सैयद मुबारक अली नियाजी शामिल रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: आठवीं बार ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने रामलाल कश्यप

 

संबंधित समाचार