बरेली: बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम जारी, बीए का भी जल्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी द्वितीय और अंतिम वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है। कुछ दिन पहले ही बीकॉम अंतिम वर्ष का परिणाम जारी हुआ था। अब सिर्फ बीए अंतिम वर्ष का परिणाम जारी होना शेष रह गया है। परिणाम जारी होने से परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पंजीकरण की संख्या बढ़ेगी और प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आएगी। करीब एक महीने से पंजीकरण शुरू होने के बाद भी प्रवेश नहीं हो पा रहे थे।

बीएससी अंतिम वर्ष में करीब 28 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें करीब तीन प्रतिशत फेल हुए हैं। इसके अलावा द्वितीय वर्ष में छात्रों की संख्या कम थी, क्योंकि इसमें सिर्फ बैक के छात्र ही शामिल हुए थे। अब बीए का परिणाम शेष रह गया है। इसमें छात्रों की संख्या अधिक है, क्योंकि संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं। यही वजह है कि परिणाम जारी होने में समय लग रहा है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही बीए का परिणाम जारी हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -बरेली: लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का- अताउर रहमान

 

संबंधित समाचार