बरेली: लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का- अताउर रहमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा के प्रांतीय महासचिव अताउर रहमान का रविवार को सिविल लाइंस के एक होटल में स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लग जाएं। लोकसभा का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार लोकतांत्रिक ढांचे को तोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में जनहित के कई काम किए हैं। शहर में आईवीआरआई ओवरब्रिज उन्हीं की देन है। सभी नेता और कार्यकर्ता सपा सरकार में हुए कामों को लेकर जनता के बीच जाएं और पार्टी के लिए वोट मांगने का काम करें। कार्यक्रम आयोजक समर्थ मिश्रा ने फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ देकर प्रदेश महासचिव का स्वागत किया।

 समारोह में जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान कदीर अहमद, अगम मौर्य, अनीस अहमद, विजय पाल सिंह, रवि यादव, तारिक लिटिल, अरविंद यादव, दीपक शर्मा, अशफाक गाजी , रविंदर यादव, राजेश अग्रवाल, भूपेंद्र कुर्मी, शिवप्रताप यादव, गौरव सक्सेना, मनोहर पटेल और अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: विवादित जमीन का बैनामा कराकर ठगे 30 लाख, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार