आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज की अनुषंगी कंपनी को एनएलसी इंडिया से मिला ऑर्डर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज की अनुषंगी कंपनी आई-फॉक्स विंडटेक्निक को तमिलनाडु में 51 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के संचालन और रखरखाव का एनएलसी इंडिया से ऑर्डर मिला है। आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (आईजीईएसएल) एक अग्रणी पवन ऊर्जा संचालन व रखरखाव (ओ एंड एम) सेवा प्रदाता है। 

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अनुबंध पांच साल का है, जिससे करीब 40 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। इसमें बिजली निकासी प्रणाली सहित संचालन व रखरखाव शामिल है। आईजीईएसएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस. के. मथु सुधाना ने कहा कि यह अनुंबंध मिलना आईजीईएसएल और हमारी अनुषंगी कंपनी आई-फॉक्स विंडटेक्निक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

ये भी पढ़ें- शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, एनएसई निफ्टी 45.05 अंक बढ़कर 19,355.20 पर पहुंचा

संबंधित समाचार