रामपुर : युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर की छेड़छाड़, शोहदों ने वीडियो भी बनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र की युवती के साथ दो युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ की। उसके बाद उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

युवती ने शहजादनगर थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर युवती ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महरवान और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : रामपुर की अध्यापिका को पीलीभीत के पिता-पुत्र ने बनाया बंधक, परिजनों ने जताया जान का खतरा

संबंधित समाचार