Route Diversion Kanpur: आज आधी रात तक बदला रहेगा यातायात, जरा संभलकर निकलें, यहां देखें- डायवर्जन की पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सावन के सातवें सोमवार को लेकर बदला यातायात।

कानपुर में सावन के सातवें सोमवार को लेकर आज रात 12 बजे तक यातायात बदला रहेगा। आनन्देश्वर महादेव मन्दिर परमट पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई।

कानपुर, अमृत विचार। सावन माह के सातवें सोमवार के अवसर पर 20 अगस्त रविवार रात 12 बजे से 21 अगस्त दिन सोमवार की रात 12 बजे तक शहर के निम्न चौराहों और तिराहों से यातायात का डायवर्जन लागू है। इस दौरान आनन्देश्वर महादेव मन्दिर परमट पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक विभाग ने शहरवासियों से निर्धारित रूटों पर जरा देखकर निकलने की अपील की है।

इन रास्तों से ध्यान देकर निकलें

- बिल्हौर की ओर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन चौबेपुर से मंधना चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन चौबेपुर क्रांसिंग से शिवली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

- मंधना चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन कल्यानपुर क्रासिंग की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बाएं गंगाबैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- ब्लू वर्ड तिराहा से कोई भी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जो गंगा बैराज की ओर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- गंगा बैराज से कर्बला चौराहा, कंपनी बाग चौराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मंधना अथवा शुक्लागंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- बीमा चौराहा से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सीधे जेके चौराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

- शिवराजपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर कोई भी मध्यम तथा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

- यश कोठारी चौराहा से सिंहपुर कल्यानपुर व बिठूर की ओर कोई भी मध्यम तथा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मंधना की ओर से अथवा गंगा बैराज से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- कंपनी बाग की ओर से आने वाले दोहिया व चार पहिया वाहन ग्वालटोली कट वीआईपी रोड से दाहिने मुढ़कर ग्वालटोली चौराहा, कर्नलगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन टैफ्को चौराहा से आगे होते हुए मर्चेन्ट चैंबर तिराहा से दाहिने सिलवर्टन तिराहा होते हुए गन्तव्य को जाएंगे।

यहां की गई पार्किंग की व्यवस्था

- ग्रीन पार्क से शराब गद्दी तिराहा- ग्रीन पार्क की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग शराब गद्दी तिराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक सड़क के दोनों ओर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

- ग्रीन पार्क स्टेडियम के पीछे सड़क के दोनों तरफ-डीएवी की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग डीएवी तिराहा से यूनियन बैंक तिराहा सडक के दोनों ओर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

- रैन बसेरा, बक्कल पार्किंग-टैफ्को की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग रैन वसेरा पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

- टैफ्को आवासीय पार्किंग- टैफ्को की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग टैफ्को के अन्दर आवासीय पाकिंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

संबंधित समाचार