Triple Talaq News : Banda में पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
बांदा में पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दिया।
बांदा में पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। कोर्ट के आदेश पति सहित तीन पर मुकदमा दर्ज हुआ।
बांदा, अमृत विचार। न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाने के बाद प्रार्थिया की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा निवासी अनवर खान पुत्र सत्तार खान के साथ गांव की ही अफसाना का निकाह 15 वर्ष पूर्व हुआ था। प्रार्थिया का आरोप है कि उसका पति नशा करता है। उसके अन्य महिलाओं के साथ संबंध भी है। नशे की हालत में वह उसके साथ मारपीट भी करता है और गलत आरोप लगाकर उसका उत्पीड़न करता है।
29 जुलाई को पति अनवर ने अपनी भाभी नगीना के साथ मिलकर उसे मारा पीटा और जब उसकी मम्मी शिकायत करने आई तो दोनों ने उनके साथ गाली गलौज कर दुर्व्यवहार किया । अनवर ने 31 जुलाई को मुझे तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर संबंध विच्छेद कर लिया। एसपी के आदेश पर पैलानी थाने में अनवर, अयूब और नगीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
