Banda Murder: इतनी रात में कहां से आ रहे हो… सवाल पूछने पर दलित छात्र की पेट व गर्दन पर चाकू से गोदकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में दलित छात्र की पेट व गर्दन पर चाकू से गोदकर हत्या।

बांदा में दलित छात्र की पेट व गर्दन पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया।

बांदा, अमृत विचार। इतनी रात में कहां से आ रहे हो? सिर्फ यह एक सवाल पूछने पर दलित छात्र की पेट व गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आपराधिक किस्म के एक शख्स को हिरासत में लिया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र जौरही निवासी राजेंद्र कुमार का बड़ा बेटा 21 वर्षीय प्रेमचंद्र बीए का छात्र था। रविवार की रात वह घर के बाहर बैठा था, तभी घर के सामने से राजू आरख गुजरा। प्रेमचंद्र ने उसे टोकते हुए नमस्कार किया और पूछ लिया कि इतनी रात में कहां से आ रहे हो। बस यही बात राजू को नागवार गुजर गई। उसने प्रेमचंद्र को गालियां देनी शुरू कर दी।

विरोध करने पर कमर में खोसा चाकू निकाला और प्रेमचंद्र पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग दौड़ पड़े। उनके बचाने से पहले राजू चाकू से गर्दन, पेट और हाथ में कई जगह वार कर चुका था। जिससे प्रेमचंद्र लहूलुहान हो गिर पड़ा। मौका देखकर आरोपी चाकू दिखाते हुए वहां से भाग निकला।

सूचना पर रात ही में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी देहात कोतवाली फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि राजू आरख आपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह क्षेत्र से स्मैक, चरस आदि की सप्लाई करता है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नशे के विवाद में राजू ने प्रेमचंद्र के ऊपर हमला किया। जहां इलाज के दौरान प्रेमचंद्र की मौत हो गई। आरोपी राजू भी घायल हो गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।  

संबंधित समाचार