Unnao के डाक्टर का मलेशिया में हुआ सम्मान, डा. हरदेव प्रसाद मेमोरियल अवार्ड से किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव के डाक्टर का मलेशिया में हुआ सम्मान।

उन्नाव के डाक्टर का मलेशिया में हुआ सम्मान। केंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी व साइबरजाया यूनिवर्सिटी ने आयोजन कराया। डा. हरदेव प्रसाद मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव निवासी होम्योपैथिक डाक्टर निखिल सिंह चौहान ने होम्योपैथिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। जिसे देखते हुए केंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी व साइबरजाया यूनिवर्सिट की ओर से मलेशिया के कुआलाम्पुर में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में उन्हें सम्मानित किया गया। विदेश में सम्मान होने पर उन्होने नगर का मान बढ़ाया है। उनके परिवारीजन और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बता दें कि उन्नाव जिला के शुक्लागंज अंतर्गत सुभाष नगर निवासी मधु होम्यो केअर के चिकित्सक डा. निखिल सिंह चौहान को मलेशिया के कुआलाम्पुर में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान फर्स्ट सेकेट्री कॉमर्स एंड एजुकेशन सी सुषमा हाई कामिशन ऑफ इंडिया, डॉ ए के वर्मा निदेशक होम्योपैथी उत्तर प्रदेश, वाइस चांसलर डॉ० जावेदी हुसैन व मलेशिया के पदाधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. हरदेव प्रसाद मेमोरियल अवार्ड से 17 अगस्त को सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चयन से घर परिवार व उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार दोपहर वह अपने घर पहुंचे। जहां उन्होने बताया कि उत्तरी भारत से 112 डॉक्टरों को मलेशिया में सम्मानित किया गया था। जिसमें उनका भी नाम था। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी स्व0 मां मधु सिंह को दिया है।

उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों के लिए काफी लाभकारी है। सेवाभाव से बेहतर काम का इनाम है। वहीं बता दें कि इससे पहले उन्हें उत्तराखंड में उत्तराखंड सीएम के द्वारा राइजिंग स्टार अवार्ड 2023 मिल चुका है। उससे पहले नागपुर में ऑल इंडिया होम्योपैथिक रिसर्च सबमिट 2023 में ऑल इंडिया यूथ अवार्ड भी मिल चुका है।

 

संबंधित समाचार