मुरादाबाद: बेहोशी की हालत में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार को मिला था युवक, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मझोला के लाइनपार चिडिया टोला में रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मझोला थाना क्षेत्र की रामतलैया चौकी प्रभारी मदन कुमार की टीम ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एसआई मदन कुमार ने बताया कि मरने वाले की उम्र करीब 35 साल है। उसके पास कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास के लोगों ने भी पहचान नहीं की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मरने वाले की फोटो सोशल मीडिया पर और आसपास के थानों में भेज कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: रागी मिलेट्स लड्डू की बिक्री शुरू, सीडीओ ने किया प्रारंभ

संबंधित समाचार