मुरादाबाद: रागी मिलेट्स लड्डू की बिक्री शुरू, सीडीओ ने किया प्रारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने रागी मिलेट्स लड्डू का प्रारंभ किया। लड्डू प्राकृतिक रूप से तैयार किया गया है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं है। लड्डू ऑनलाइन डिमांड पर तैयार किए जाते हैं।

कृषि विभाग के सहयोग से किसानों के ग्रुप फैमिली फार्मर द्वारा पोषक तत्वों से भरपूर और गन्ने के रस से रागी मिलेट्स के मुरादाबादी लड्डू तैयार किये गये हैं। जिसको बनाने में देसी गाय का घी, बादाम, काजू, गोंद और नारियल के बुरादे का इस्तेमाल किया गया है। त्योहारी सीजन में बाजार में उपलब्ध मिठाइयों में मिलावट की आशंका रहती है। 

फैमिली फार्मर के अध्यक्ष आरेंद्र बड़गोती ने बताया कि यह रागी लड्डू तैयार किया गया है। इंदौर, मुंबई, दिल्ली से ऑनलाइन डिमांड की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब ऑनलाइन डिमांड की जाती है, तब ही लड्डू तैयार किया जाता है।

 जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि किसानों द्वारा तैयार प्राकृतिक गन्ने के रस और रागी मिलेट्स के लड्डू उपभोक्ताओं को विकास भवन में स्थित फैमिली फार्मर के आउटलेट से या ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेंगे। विकास भवन में पहले से ही मिलेट्स की दुकान चल रही है। जिसमें जैविक रूप से तैयार पदार्थों की बिक्री की जाती है। इसके पीछे मंशा है कि लोगों को मिलेट्स के प्रति जागरूक किया जा सके।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : बीमारी से तंग बुजुर्ग ने लगाई गंगा में छलांग, गोताखारों ने कूदकर बचाई जान

संबंधित समाचार