मेरठ: नमकीन भंडार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ महानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित 100 साल पुरानी मेरठ नमकीन भंडार में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। छह दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में मौजूद सारा माल जल गया। जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान हैं।
मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यापारी ब्रजनंदन की बुढ़ाना गेट पर मेरठ नमकीन भंडार के नाम से पुरानी नमकीन की दुकान है। दुकान मालिक ब्रजनंदन रविवार रात्रि दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान में भयंकर आग लग गई। लोगों ने व्यापारी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन सारा सामान जलकर रख हो गया। लाखों की नुकसान होने की आशंका जताई जा रही।
यह भी पढ़ें- मेरठ के वेदांत अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला?
