फिल्म फ्राइडे नाइट प्लान का ट्रेलर रिलीज, बाबिल खान की मां के किरदार में नजर आएंगी जूही चावला
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की आने वाली फिल्म फ्राइडे नाइट प्लान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फ्राइडे नाइट प्लान में जूही चावला और बाबिल खान मां और बेटे के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमृत जयान की भी अहम भूमिका है,जो बाबिल के भाई का किरदार निभा रहे हैं।
Extending an invitation to our Friday Night Plan. Trailer out now. #FridayNightPlan Premieres on 1st September, only on @netflix_in! #FridayNightPlanOnNetflix#BabilKhan @theamrithjayan #AadhyaAnand @Medhaarana @ninadkamat_ #VatsalNeelakantan @ritesh_sid @FarOutAkhtar… pic.twitter.com/48GJ9OYqmh
— Juhi Chawla Mehta (@iam_juhi) August 21, 2023
फ्राइडे नाइट प्लान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म दो भाइयों की जर्नी और उनके बॉन्ड की कहानी है। ट्रेलर में दो भाइयों की जर्नी और एक वीकेंड पर उनके पार्टी प्लान के बारे में है।
जब कैसे मां के घर पर ना होने का फायदा दोनों भाई उठाते हैं और पार्टी का प्लान बनाते हैं। लेकिन ये प्लान कैसे फ्लॉप हो जाता है और क्या गड़बड़ होती है ये देखना वाकई दिलचस्प होगा। फ्राइडे नाइट प्लान को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, इस फिल्म को वत्सल नीलकंठ ने निर्देशित किया है। फ्राइडे नाइट प्लान 01 सितंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- अनुपम खेर को पसंद आई OMG 2, बोलें- 'यह एक शानदार फिल्म'
