बरेली: पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो नवंबर में रेल का चक्का करेंगे जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की आम सभा यंत्रालय गेट इज्जतनगर पर हुई। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ग्रुप डी की पोस्ट को यंत्रालय से मंडल स्थानांतरित करने के आदेश का विरोध किया। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि समय रहते कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 में केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी वोट डालने के लिए भी अंतिम फैसला करेंगे। 

अगर सरकार अपनी जिद से बाज नहीं आई तो नवंबर में पूरे देश के सभी केंद्र एवं राज्य सरकार के संस्थान और रेलों के चक्के जाम हो जाएंगे। आम सभा में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीएन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, वर्कशाप मंडल मंत्री राम किशोर, मंडल अध्यक्ष परवेज अहमद, रईस अहमद, रोहित सिंह, आरके पांडेय, भूपेंद्र शर्मा, बृजभूषण, जितेंद्र, अनुराग शुक्ला, धर्मपाल मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: 20 से अधिक सवारी होने पर ही रवाना होगी रोडवेज बस, आय बढ़ाने को लेकर लिया गया फैसला

 

 

 

संबंधित समाचार