‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शरीक होगी आप: CM केजरीवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘इंडिया’ गठबंधन में आम आदमी पार्टी (आप) के शामिल होने की आज पुष्टि की। केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आप इस महीने के अंत में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेगी।

उन्होंने कहा “हम मुंबई जाएंगे और जो भी रणनीति होगी, उस बारे में आपको बताएंगे।” ग़ौरतलब है कि कांग्रेस के साथ कई मामलों में असहमति दिखने के बाद संशय बना हुआ था कि आप बैठक में शामिल होंगे या नहीं। विपक्षी दलों की इंडिया गठबंधन की बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होनी है।

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 का अभिनेता प्रकाश राज ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार