प्रतापगढ़: सुपरस्टार रजनीकांत ने राजा भइया से की मुलाकात
कुंडा, प्रतापगढ़। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया से मिलने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत उनके लखनऊ कैंट स्थित आवास रामायण पहुंचे। वह करीब एक घंटे तक वहां रुके और उनसे विभिन्न मुद्दों पर बात की।
राजा भइया ने रजनीकांत को बाबा विश्वनाथ की विभूति, गौमुख का गंगाजल व रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखित पुस्तक रश्मिरथी भेंट कर उन्हें विदा किया। ट्वीटर पर राजा भइया ने लिखा कि रामायण में "थलाइवा" रजनीकांत जी का स्वागत करने का सौभाग्य मिला।वे देश के सबसे बड़े महानायक हैं लेकिन केवल फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं।
यह भी पढ़ें:-यूपी: पुलिस महानिदेशक ने मातहतों को दिये हिंदू पंचांग के हिसाब से पुलिसिंग के आदेश
