Pratapgarh News : नागेश्वर धाम में मिला मांस का टुकड़ा,आक्रोश देख पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। लालगंज कस्बे के बाजार खास में प्राचीन शिव मंदिर नागेश्वर धाम स्थित है। जहां प्रतिदिन बाजारवासियों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करते हैं। मंगलवार सुबह बाजार निवासी सोनू कौशल मंदिर की सफाई करने पहुंचे। वहां पहुंचते ही देखा तो मंदिर के बाहर और अंदर मांस का टुकड़ा और चावल पड़े थे। यह देख वह हतप्रभ हो गए। आस- पास के लोगों को जानकारी दी। कुछ देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना से लोग आक्रोशित हो गए। लालगंज कोतवाली पुलिस पहुंची। सीओ रामसूरत सोनकर पहुंचे। कुछ देर बाद सूचना पर एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र भी मंदिर पहुंचे। उनके समझाने पर लोग शांत हुए। इसके बाद मंदिर परिसर की विधिवत सफाई कराई गई।

एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया किसी शरारती तत्व की घटना लग रही है। मौके पर शांति बनी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -गोंडा : आम्बेडकर प्रतिमा पर फेंका कीचड़, गांव में तनाव - पुलिस तैनात

संबंधित समाचार