बहराइच : लेखपाल पर ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप, खड़ंजा उखाड़कर बनवा दिया मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो माह से बंद है ग्रामीणों का रास्ता, डीएम ने एसडीएम को दिए जांच के निर्देश

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के कस्बातीपुरवा गांव में बने खड़ंजा सड़क को लेखपाल से मिलकर उजड़वा दिया। इसके बाद दबंग ने उसी जमीन पर मकान बनवाकर कब्जा कर लिया। जिससे कई ग्रामीणों का रास्ता दो माह से बंद है। पीड़ितों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को जांच कर सड़क मार्ग खुलवाने के निर्देश दिए हैं।

नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहबतिया के कस्बातीपुरवा गांव निवासी मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, राम किशुन, राम मनोहर और बहाऊ आदि ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान की ओर पगडंडी पर खड़ंजा का निर्माण करवाया गया था। जिससे गांव के लोगों का आवागमन होता था। लेकिन गांव निवासी राम सिंह यादव ने लेखपाल से सत्यम साहू से मिलकर खड़ंजा को गलत साबित करवा दिया। जिसके बाद जून माह में खड़ंजा उजड़वा दिया गया। अब उसी जगह पर राम सिंह ने मकान बनवाकर कब्जा कर लिया। जिससे गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया है। 

इसकी शिकायत एसडीएम नानपारा, कोतवाली और खैरीघाट थाने की पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन किसी के द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गई। जिस पर पीड़ित ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। डीएम मोनिका रानी ने एसडीएम को जांच कर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें -Bahraich Fraud News : पहले दो दिन दिया मुनाफा, फिर कर डाली 15.96 लाख की ठगी

संबंधित समाचार