बहराइच: बीडीओ के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम प्रधान, सौंपा ज्ञापन, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खण्ड विकास अधिकारी शिवपुर के भृष्ट आचरण की जांच व उनके प्रभाव से स्थानांतरण की मांग की है। सभी का कहना है कि जन प्रतिनिधियों से बात करने और मिलने का बीडीओ का आचरण ठीक नहीं है।

ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को ज्ञापन देकर अवगत करवाया है कि 23 अगस्त तक वीडीओ शिवपुर के स्थानांतरण न होने पर खण्ड विकास कार्यालय शिवपुर परिसर में संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। 

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला महामंत्री सूर्य प्रकाश उर्फ बुल्लू सिंह ने बताया कि, वीडीओ शिवपुर अपने भृष्ट आचरण के लिए जाने जाते हैं तथा जन प्रतिनिधियों का अनादर करना उनकी कार्यशैली बन चुकी है। जिससे क्षुब्ध होकर ही बीते दिवस प्रधान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व ब्लॉक प्रमुख तथा क्षेत्रीय विधायक भी धरने पर बैठ गए थे। वहां पर भी प्रधान संगठन के पदाधिकारियों को वीडीओ द्वारा कथित तौर पर धमकी दिया गया है। 

मंगलवार को प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को देकर बीडीओ शिवपुर के भृष्ट आचरण की जांच व उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। मालूम हो कि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा के बुलाने पर भी बीडीओ नहीं गए थे। जिस पर सोमवार को ब्लॉक में ग्राम प्रधानों ने धरना दिया था। 

वहीं बीडीओ अमन कुमार ने ऑन लाइन मीटिंग में होने की बात कही थी। ज्ञापन देने वाले लोगों में से संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष गुलाम वारिस, उपाध्यक्ष अनिल मौर्य, सैफ अली, प्रवक्ता सूरज शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर याज्ञसेनी समेत दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने समिति का किया गठन, निजी स्कूल संचालन में मानक प्रक्रिया का करेगी निर्धारण

संबंधित समाचार