राजस्थान में ट्रक ने सवारियों से भरी जीप को मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, 11 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महवा-अलवर राजमार्ग पर उकरुंद गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक ने सवारियों से भरी जीप को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में जीप को बहुत नुकसान पहुंचा।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को महवा और मंडावर के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि चार घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। शवों को महवा के एक अस्पताल में रखा गया है। जयपुर (ग्रामीण) सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने घटना पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें-  चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने को लेकर उत्साहित और आशान्वित हूं: सुनीता विलियम्स

संबंधित समाचार