बिजनौर में गुलदार के हमलों का सिलसिला जारी, बछड़े को बनाया शिकार... लोगों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगीना(बिजनौर), अमृत विचार। खूंखार गुलदार के हमलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात क्षेत्र के गांव अल्हैदादपुर उर्फ नंगली में गुलदार ने अय्यूब अंसारी के बछड़े को मार डाला।

ग्राम अल्लहैदादपुर निवासी अय्यूब अंसारी का बछड़ा घेर में बंधा था। रात में करीब 10 बजे गुलदार ने बछड़े को अपना निवाला बना लिया। गुलदार के हमले घटनों से ग्रामीणों में दहशत है। उनमें वन विभाग व प्रशासन के प्रति तीव्र आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी दिखावटी सर्च ऑपरेशन व गश्त के  फोटो व वीडियो उच्चाधिकारियों को भेज कर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।

 ग्रामीणों व पशुओं को खूंखार गुलदारों के हमलों से बचाने के लिए कोई ठोस रणनीति तैयार कर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के खेतों व जंगलों में गुलदार के शावक मिलने का सिलसिला भी जारी है। यह इसका प्रमाण है कि क्षेत्र में गुलदारों के कईं परिवार विचरण कर रहे हैं और मादा गुलदार प्रजनन भी कर रहीं हैं। इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:- संभल: अंडे लाने से मना करने पर आग बबूला हुआ ग्रामीण, मारपीट कर गर्म तेल की कड़ाही में धकेला

संबंधित समाचार