निर्माण और आस्था की नींव कांग्रेस ने रखी, भाजपा ने तो केवल चुनावी शिलान्यास किया: प्रमोद तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मंगलवार को जनपद दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके पूर्व नगर की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद सियासी हमला बोलते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर के नाम पर भाजपा सरकार को सियासी लाभ लेने का आरोप लगाया है। 

कहा कि अयोध्या में निर्माण और आस्था की नींव तो कांग्रेस ने रखी थी, भाजपा ने केवल चुनावी शिलान्यास किया है। मंदिर का प्रचार प्रसार नहीं करेंगे तो क्या ढाई सौ रुपये किलो टमाटर की चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश दो टुकड़ों में बटता जा रहा है, डॉलर 83.61 रुपये की दर पर पहुंच गया है, जैसे ही लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी, जनता के संगठन इंडिया के सामने सरकारी एनडीए कहीं नहीं होगा। 

उन्होंने 2024 चुनाव को टर्निंग प्वाइंट बताते हुए कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की। साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को संघर्षशील बताया तथा वैचारिक मतभेद को मनभेद में न बदलने और हिंसा तथा असभ्यता से दूर रहने की बात कही। सहादतगंज में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह, विजय पांडेय, बृजेश रावत, अशोक कन्नौजिया आदि ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अदा की गई नमाज, मदरसे के बच्चों ने मांगी दुआ

संबंधित समाचार