लखनऊ: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अदा की गई नमाज, मदरसे के बच्चों ने मांगी दुआ

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 पर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के साथ-साथ दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होने वाली है। वहीं लैंडिंग से पहले देश में हवन-पूजा और दुआएं मांगने का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के बच्चों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए स्पेशल नमाज अदा की। इस दौरान मदरसे के छात्रों ने अल्लाह से इसरो के मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए दुआएं भी मांगी।

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया कि बच्चों ने इस्लामिक सेंटर मदरसे में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए नमाज अदा की और दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि चाँद की अहमियत इस्लाम हिन्दू समेत कई धर्मों में है। मदरसे में बच्चे विज्ञान का अध्ययन भी करते हैं। इसलिए उनके मन में चंद्रयान-3 के बारे में बहुत जिज्ञासा है। फिरंगी महली ने आगे कहा कि मैं चंद्रयान-3 को लेकर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई देता हूं, अगर कल चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग होती है, तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश होगा।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा संघ ने स्कूलों में चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण आदेश को वापस लेने की उठाई मांग

संबंधित समाचार