चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर, कल सॉफ्टलैंडिंग के लिए उड़ान सुचारू: इसरो 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और कल शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।

इसरो ने एक ट्वीट में कहा, “चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू संचालन जारी है। एमओएक्स ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है और एमओएक्स /आईएसटीआरएसी पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को 1720 बजे शुरू होगा।”

इस बीच इसरो ने 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की फोटो का ताजा सेट जारी किया। एलपीडीसी फोटो ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र और 20 अगस्त, 2023 को लैंडर इमेजर कैमरा -4 द्वारा कैप्चर किए गए चंद्रमा के साथ मिलान करके उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में लैंडर मॉड्यूल की सहायता करती हैं। 

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री की पड़ताल के लिए नियम बनाये जाएंगे: केंद्र सरकार

संबंधित समाचार