बरेली: कांवड़ियों पर पथराव के आरोपी उस्मान की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
बरेली, अमृत विचार। जोगी नवादा में कावंड यात्रा पर हमले के मामले में सपा नेता पूर्व सभासद उस्मान अल्वी की जमानत अर्जी पर बुधवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी। 23 जुलाई को पुराना शहर जोगी नवादा में कांवड यात्रा पर पथराव हुआ था। मामले में बारादरी पुलिस ने उस्मान अल्वी को गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि उस्मान ने ही कांवड़ जत्थे पर पथराव कराने की साजिश रची थी। शाह नूरी मस्जिद में पहले से ही छतों पर ईंट पत्थर जमा कर लिए गए थे। वर्ष 2012 में भी कांवड़ियों से विवाद में उस्मान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
ये भी पढे़ं- बरेली: धान का समर्थन मूल्य कम होने से किसान नाखुश, बोले, सरकार को डीजल-पेट्रोल और लागत के आधार पर...
