बरेली: मंगलवार से शुरू हुई झमाझम बारिश ने आज भी सड़कों को किया जलमग्न
बरेली अमृत विचार। भीषण गर्मी के बीच अब झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को शहर में हुई हल्की-फुल्की बूंदाबांदी ने कुछ ही देर में झमाझम बारिश का रूप ले लिया। बीती रात हुई बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव रहा। शहर के जोगी नवादा समेत अन्य जगहों पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, वर्षा ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दी, लेकिन मुहल्लों में जलभराव होने से परेशानी भी हुई।
वहीं सिटी स्टेशन हनुमान मंदिर के पास भी ऐसा ही मंजर देखने को मिला, यहां खराब सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कई जगह बड़ी बजरी व मलवा बिखरने के कारण लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ जगह लोगों के घरों में भी पानी भर गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: शहरवासियों को नवंबर से मिलेगा नए सिस्टम से टैक्स बिल
