रामपुर: घर निर्माण की बात को लेकर युवक को लात-घूंसों से पीटा, लहूलुहान
रामपुर, अमृत विचार। बिलासपुर थाना क्षेत्र के अशोकनगर मानपुर निवासी शंभू राय पुत्र सुबोध राय ने बताया, सोमवार शाम सात बजे घर निर्माण की बात को लेकर गांव निवासी नील कमल, नील रत्न, निरंजन ने गाली गलौच कर मारपीट की। विरोध करने पर जमकर लात घूंसों से पीटा। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले- किसी से नहीं था कोई विवाद
