Farrukhabad News : सांप ने राजमिस्त्री को काटा, परिजन लेकर गए सीएचसी, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
फर्रुखाबाद में सर्पदंश से राजिमस्त्री की मौत।
फर्रुखाबाद में सर्पदंश से राजिमस्त्री की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अमृतपुर थाना क्षेत्र में सांप के काटने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
नगलाहूशा निवासी मुन्नू कुशवाहा राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार रात वह घर पर सो रहा था। सुबह न उठने पर ने पत्नी ने आवाज दी। मुन्नू की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर पत्नी जब पास गई तो अचेतावस्था में देख उसके होश उड़ गए।
आनन-फानन में परिजन मुन्नू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर गए। जहां डॉक्टरों ने मुन्नू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चिकित्सक ने जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की संभावना जताई। पत्नी मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
घरों में छुप रहे सांप
बाढ़ की वजह से बिल में पानी भर जाने के कारण सांप निकलकर लोगों के घरों में छिप रहे है। इसी दौरान सांप लोगों को काट रहे है। जिससे उनकी मौत हो रही है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि वह इस समय सांप, घड़ियालों और मगरमच्छों के बीच सो रहे हैं। जबकि प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।
